Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentखेलदुनियादेश

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने रचाई सगाई, सानिया चंडोक बनीं मंगेतर- ARJUN TENDULKAR ENGAGEMENT

मुंबई में हुआ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजन, अर्जुन क्रिकेट में गोवा और मुंबई इंडियंस से खेलते हैं, सानिया हैं पालतू जानवरों के प्रीमियम ब्रांड की संस्थापक.

Arjun Tendulkar engagement: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों क्रिकेट नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय अर्जुन ने मुंबई के प्रमुख व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। यह रिंग सेरेमनी मुंबई में आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे।

सचिन तेंदुलकर के दो बच्चे हैं—बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2020/21 में मुंबई के साथ घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की, लेकिन 2022/23 में वे गोवा की टीम से जुड़ गए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 17 मैचों में 532 रन और 37 विकेट लिए हैं। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और अब तक पांच मैचों में तीन विकेट हासिल कर चुके हैं।

सानिया चंडोक की पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं और मुंबई में “मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर” नामक प्रीमियम पालतू जानवरों की देखभाल और रिटेल ब्रांड की संस्थापक हैं। उनका परिवार मुंबई के जाने-माने बिजनेस घरानों में से एक है। सानिया, प्रसिद्ध उद्योगपति रवि इकबाल घई की पोती और इकबाल कृष्ण की बेटी हैं।

अर्जुन और सानिया की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर आते ही क्रिकेट फैंस और बिजनेस सर्कल में चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, दोनों परिवारों की ओर से आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है, लेकिन करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि शादी की तैयारियां जल्द शुरू हो सकती हैं।

Leave a Comment