Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय, एशिया कप 2025 में भारत करेगा इस टीम से डेब्यू मैच, जानिए?- ASIA CUP 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है.

हैदराबाद:  क्रिकेट का सबसे बड़ा महाद्वीपीय टूर्नामेंट एशिया कप 2025 इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का 17वां संस्करण 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। कुल आठ टीमें इसमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, यूएई और पहली बार ओमान शामिल है।

ग्रुप विभाजन और मैच शेड्यूल

टूर्नामेंट की आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान

ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग

ग्रुप चरण के बाद चार टीमें सुपर फोर में प्रवेश करेंगी। यहां हर टीम एक-दूसरे से खेलेगी और टॉप की दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों की सबसे बड़ी टक्कर 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगी। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान से खेलेगा।

भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच

हर बार की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाकिस्तान के भारत न आने के कारण टूर्नामेंट को भारत से बाहर आयोजित करना पड़ा। बीसीसीआई ने सुरक्षा और राजनीति के मद्देनजर टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान यूएई में कराने का फैसला किया।

पहली बार भारत-ओमान भिड़ंत

क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और ओमान आमने-सामने होंगे। ओमान को 2014 में आईसीसी का एसोसिएट दर्जा मिला था और अब उसने एशिया कप के जरिए बड़ी पारी शुरू की है। भारत ने एशिया कप में अब तक हर टीम से खेला है, लेकिन ओमान के खिलाफ यह पहला मैच होगा।

टी20 फॉर्मेट में होगा आयोजन

2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए एशिया कप 2025 को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। भारत का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 13 में से 10 मैच जीते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 32 में से 22 में जीत हासिल की है।

बांग्लादेश के खिलाफ 17 में से 16 मैच भारत ने जीते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ 9 में से 8 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं।

हांगकांग और यूएई के खिलाफ भारत ने एक-एक मैच खेलकर जीत दर्ज की है।

एशिया कप में भाग ले रही टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन: 

टीम कुल टी20 मैच जीत
श्रीलंका 32 22
बांग्लादेश 17 16
पाकिस्तान 13 10
अफगानिस्तान 9 8
हांगकांग 1 1
यूएई 1 1
ओमान * *
एशिया कप का इतिहास और भारत का दबदबा

एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा हमेशा से रहा है। भारत ने अब तक 8 बार खिताब जीता है, जिनमें 7 वनडे और 1 टी20 शामिल हैं। श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार ट्रॉफी जीती है।  भारत इस टूर्नामेंट का गत विजेता भी है। 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Comment