नई दिल्ली: उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पूर्व नेशनल फ़ुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत को FICCI द्वारा ग्रासरूट्स प्रमोटिंग स्पोर्ट्स कोच ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया। फीकी द्वारा आयोजित ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट में उन्हें स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. रावत को यह अवॉर्ड पिछले 27 वर्षों से खेलों के उत्थान, खासकर ग्रासरूट फ़ुटबॉल के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने बताया कि 2013 में फीकी की सदस्यता मिलने के बाद उन्हें 2014 में फीफा सोकोर कॉन्फ्रेंस के लिए लंदन के मैनचेस्टर में उत्तराखंड से एकमात्र डेलिगेट के रूप में भेजा गया था। वापसी के बाद 2016 में उन्होंने राज्य में उत्तराखंड सुपर लीग जैसे बड़े आयोजन कर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए।
कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह, मीराबाई चानू, जोंटी रोड्स, पी.टी. उषा और अभिनेता राहुल बोस भी मौजूद रहे। डॉ. रावत को अब तक कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों से खेलों के विकास के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं।
