Udayprabhat
accidentuttrakhand

बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा: मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

चमोली: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

टक्कर में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कमल सिंह (27 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह और राहुल सिंह (28 वर्ष) पुत्र भवान सिंह, दोनों निवासी ग्राम रामणी, विकासखंड नन्दानगर (घाट) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Comment