Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: नकली उत्पाद बेचने वाले दो दुकानदारों पर मुकदमा

कॉपीराइट अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त

देहरादून: दून के लक्खीबाग और पल्टन बाजार में नकली उत्पाद बेचने के मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया गया है। कम्पनी रैकिट बैनकिसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

सेमिता लीगल कम्पनी में कार्यरत अधिवक्ता निश्चय जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम के सदस्य वरिष्ठ प्रबंधक पुनीत ढींगरा को रैकिट बैनकिसर ने नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ जांच और शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया था। 29 नवम्बर को उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खीबाग और पल्टन बाजार का सर्वे किया। सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ लक्खीबाग आढ़त बाजार स्थित पहली दुकान हरिदर्शन एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। दुकान मालिक गौरव गोयल की दुकान की तलाशी लेने पर नकली हार्षिक बरामद हुआ। दर्शनी गेट पल्टन बाजार स्थित दूसरी दुकान के मालिक अंशुल सिंघल की दुकान और गोदाम की तलाशी ली गई। जहां से छह सौ से ज्यादा नकली हार्षिक के उत्पाद बरामद हुए। तहरीर के आधार पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment