Virat Kohli in Vijay Hazare Trophy: विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी मैचों के लिए अपनी उपलब्धता कन्फर्म कर दी है.
Virat Kohli in Vijay Hazare Trophy: BCCI के निर्देशों के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 15 साल बाद घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए हामी भर दी है। उन्होंने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी उपलब्धता दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को कन्फर्म कर दी। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है और विराट की उपस्थिति दिल्ली टीम के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि कोहली ने सिलेक्शन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। वे कितने मैच खेलेंगे, यह अभी तय नहीं, लेकिन टीम में उनकी मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम का माहौल और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ेंगे।
15 साल बाद विजय हजारे में वापसी

अगर विराट कोहली ये मैच खेलने मैदान में उतरते हैं तो वो 15 साल के लंबे गैप के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे. कोहली आखिरी बार फरवरी 2010 में सर्विसेज के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. उस समय, उन्होंने दिल्ली की कप्तानी करते हुए बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए और 8 गेंदों में केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, दिल्ली ने 311 रन बनाए और सर्विसेज को 198 रनों पर ऑलआउट करके 113 रनों से मैच जीत लिया था.
दिल्ली की ओर से उतरेंगे मैदान पर

विराट कोहली इस टूर्नामेंट में दिल्ली की तरफ से खेलेंगे और दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में अपना पहला मैच 24 दिसंबर को बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी. दिल्ली को ग्रुप डी में आंध्र, गुजरात, सौराष्ट्र, ओडिशा, सर्विसेज, रेलवे और हरियाणा के साथ रखा गया है. फाइनल समेत नॉकआउट मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जाएंगे. अगर दिल्ली टूर्नामेंट में आगे बढ़ती है तो कोहली नॉकआउट का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अगले साल 11 से 18 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे.
अगर दिल्ली नॉकआउट में पहुँचती है, तो कोहली आगे उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि वह 11–18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे।
