Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर 15 IPS अफसरों का तबादला, तृप्ति भट्ट को मिली अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी की है। कुल 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शासन में मौजूद अपर सचिव गृह का पद भी रहा। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर आईपीएस तृप्ति भट्ट को मौका दिया गया है, जिन्हें अपर सचिव गृह के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में गृह विभाग ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार तृप्ति भट्ट को गृह विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। शासन में बतौर आईपीएस निवेदिता कुकरेती अपर सचिव का काम देख रही है। हालांकि अब निवेदिता कुकरेती के साथ इस जिम्मेदारी से तृप्ति भट्ट भी अपर सचिव गृह विभाग के रूप में देखेगी। शासन में अब अपर सचिव गृह के पद पर तीन अधिकारी नियुक्त हो गए हैं, जिसमें दो आईपीए अधिकारी है। इसके अलावा तृप्ति भट्ट फायर सर्विस में भी पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी देखेंगी।

इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों को भी अहम पदों पर तैनाती दी गई है। विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वहीं नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार वीके से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसके अलावा मुख्तार मोहसिन से पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी वापस लेते हुए जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है।

वही करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ से हटाया गया है। नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक पीएसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। सुनील कुमार मीना से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

उधर योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया है। योगेंद्र सिंह पहले से ही पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं। शासन में अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी देख रही निवेदिता कुकरेती को अब पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। वहीं हरीश वर्मा को सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा गया है।

Leave a Comment