Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand: बिजली कटौती से परेशान लोग, विधायक ने अधिकारियों के घरों की कटवाई बिजली

हरिद्वार: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने अधिकारियों की अनदेखी से तंग आकर अनोखा कदम उठा लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर विधायक ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।

बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो विधायक ने विरोध के प्रतीक स्वरूप बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों के घरों के विद्युत कनेक्शन कटवा दिए। विधायक का कहना है कि जब आम जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो अधिकारी भी सुविधा का लाभ न लें।

इस कदम के बाद झबरेड़ा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक के इस फैसले को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग इसे जनता के हित में उठाया गया साहसिक कदम बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे नियमों के खिलाफ और अनुचित ठहरा रहे हैं।

Leave a Comment