Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर महिला कांग्रेस का हमला, जुलूस निकालकर पूछा- ‘गट्टू कौन है?’

अंकिता हत्याकांड में BJP के पूर्व सांसद का नाम आया, कांग्रेस बोली- सबूत छिपा रही सरकार, दिल्ली में दिखाया सनावर का वीडियो

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर कथित वीआईपी का नाम उजागर किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस ने देहरादून में जुलूस निकालकर सरकार से सवाल किया कि आखिर “गट्टू” कौन है और उसे अब तक बचाया क्यों जा रहा है।

एक ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई, वहीं दूसरी ओर देहरादून में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सड़कों पर उतरकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा कथित वीआईपी का नाम उजागर करना और भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा वनंतरा रिजॉर्ट पर बुल्डोजर कार्रवाई से जुड़े खुलासे यह दर्शाते हैं कि इस हत्याकांड में केवल स्थानीय नहीं, बल्कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सच्चाई सामने लाने के बजाय पुलिस ने मामले को भटकाने का काम किया। पुलिस द्वारा “वीआईपी रूम” शब्द का इस्तेमाल कर पूरे प्रकरण को उलझाया गया, जबकि असली वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

राज्य में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा शासन के दौरान अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह विफल रही और प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया गया।
‘गट्टू’ के नाम से उठे सवाल

ज्योति रौतेला ने कहा कि पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अंकिता भंडारी की व्हाट्सएप चैट में जिन वीआईपी सुविधाओं का जिक्र था, वह किसके लिए थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेता की पत्नी द्वारा बताए गए नाम के पीछे असली चेहरा कौन है और अब तक उसका खुलासा क्यों नहीं हुआ।

Leave a Comment