अंडर-19 हार के बाद जोरदार वापसी
लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ वैभव का नाम
रांची: विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मुकाबले में ऐसा धमाका किया कि पूरा घरेलू क्रिकेट हैरान रह गया। महज 14 साल की उम्र में वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ते हुए टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक बना डाला।
इस विस्फोटक पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने यूसुफ पठान का 40 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
रांची में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने केवल 84 गेंदों पर 190 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी पारी में 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। मैदान के हर हिस्से में लगाए गए शॉट्स ने दर्शकों के साथ-साथ गेंजबाजो को भी बेबस कर दिया।
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली करारी हार के कुछ ही दिन बाद आई है, जहां भारतीय टीम को 191 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन वैभव ने उस निराशा को पीछे छोड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में जबरदस्त वापसी की और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
36 गेंदों में शतक लगाने के साथ वैभव ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया, जो 40 गेंदों में शतक के साथ दूसरे स्थान पर थे। अब इस सूची में वैभव से आगे केवल अनमोलप्रीत सिंह हैं, जिन्होंने 2024 में पंजाब की ओर से खेलते हुए 35 गेंदों में शतक बनाया था।
भारत के वनडे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इस बार चर्चा का सबसे बड़ा नाम बनकर उभरे हैं — 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिनकी यह पारी लंबे समय तक याद की जाएगी।
लिस्ट ए में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय
- 35 गेंद: अनमोलप्रीत सिंह (पंजाब)
- 36 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (बिहार)
- 40 गेंद: यूसुफ पठान (बड़ौदा)
- 41 गेंद: उर्विल पटेल (गुजरात)
- 42 गेंद: अभिषेक शर्मा (पंजाब)
विजय हजारे ट्रॉफी के इस मैच की बात करें तो बिहर ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबीज का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक बिहार ने 30 ओवर में 282 रन बना लिए हैं. जिसमें वैभव के 190 रन सबसे खास हैं.
