Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

IND W vs SL W: स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन

IND W vs SL W:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार, 28 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस मैच के दौरान मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए, और इस उपलब्धि के साथ वह यह मुकाम हासिल करने वाली भारत की चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।

स्मृति मंधाना इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारत की मिताली राज, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स कर चुकी हैं।

यह उपलब्धि मंधाना की अद्भुत बल्लेबाजी क्षमता और निरंतर प्रदर्शन का सबूत है। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को सेलिब्रेट कर रहे हैं और मंधाना की इस रिकॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है।

Leave a Comment