Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: UKSSSC ने घोषित किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 2000 पदों पर होगी नियुक्ति

2000 पदों पर होगी नियुक्ति…

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष), पीएसी एवं आईआरबी के कुल 2000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के क्रम में उपलब्ध कराई गई है। साथ ही संशोधित उत्तरकुंजी भी जारी की गई है। अभ्यर्थी UKSSSC की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आयोग के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पहचान पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के मूल एवं स्व-सत्यापित प्रतिलिपि साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Comment