देहरादून: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में ड्रीमर्स एड्यू हब के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन के दम पर बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।
संस्थान से इस वर्ष कुल 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें कक्षा 6 के 31 और कक्षा 9 के 17 छात्र शामिल थे। घोषित परिणाम में कुल 34 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें कक्षा 6 के 25 और कक्षा 9 के 9 छात्र शामिल हैं।
कक्षा 6 में सफल विद्यार्थियों में कार्तिक सिंह अधिकारी, पूर्वी, वेदांत, हर्षी छिल्लर, रुतिक, वान्या, दिव्यांशी राजपूत, अहान रावत, वाणी मिश्रा, मयंक सिंह पंवार, देवेश भुक्कर, श्रेयस चौहान, आरोही नेगी, समायरा नेगी, रेयांश, हेमंत उदासीमठ, पार्थ विश्नोई, हर्षवर्धन, ऋषभ महारा, स्वास्तिक, सारांश शर्मा, नक्श, अनन्या रस्तोगी और साकेत कुमार शामिल हैं।
वहीं कक्षा 9 में आयुष कुमार, कार्तिक, विराट राजपूत, अर्णव फारसी, आराध्या, ऋषि कुरुगोडू, साक्षी कुमारी, माही कौशल और महिला डाबल ने सफलता हासिल की है।
संस्थान के अनुसार पांच विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इनमें वेदांत, हर्षी, रुतिक, वान्या और ऋषि शामिल हैं।
संस्थान के निदेशक मंडल और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के संस्थापक हरिओम चौधरी और सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा ने कहा कि ड्रीमर्स एड्यू हब का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। यह परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तैयारी और समर्पित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।
