Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट शुभमन गिल बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस)’ का खिताब दिया गया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में गिल को 2024–25 सत्र में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वनडे व टेस्ट कप्तान के रूप में उन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

अवॉर्ड मिलने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “Grateful always (Swipe for 10 year challenge)”। पोस्ट में उन्होंने अपनी मौजूदा तस्वीर के साथ करीब 10 साल पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गिल को यह सम्मान दूसरी बार मिला है। इससे पहले साल 2023 में भी उन्होंने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता था। उस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मैचों में 1584 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 63.36 और स्ट्राइक रेट 105.45 रहा, जिसमें पांच शतक भी शामिल थे।

 

Leave a Comment