Udayprabhat
accidentuttrakhandदेहरादून

देहरादून: महिला का शव मिलने से सनसनी, मृतका के शरीर पर पाए गए घाव के निशान, हत्या की आशंका

एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

देहरादून: चूना घट्टा के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका के शरीर पर घाव के निशान पाए गए है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जहाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायपुर के चुना चट्टा क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। चूना भट्टा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शत्र मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी। महिला का शव मिलने की सूचना

पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी पटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिम मृत महिला की शिनाटत करने का प्रयास कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल है। एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देशात पुलिस के अंतर्गत आता है। मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमा डोबाल पहुंचे।

 

महिला की मां ने पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप: महिला की माता ने आरोप लगाया है कि-

चून्ना भट्ठा इलाके में बड़े धड़ल्ले से स्मैक बिकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है. वह कई बार स्मैक बिकने की सूचना पुलिस को दे चुकी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. -महिला की मां-

एसएसपी ने नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका जताई: देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि-

घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी. प्रथम दृष्ट्या में महिला की मौत नशे के ओवरडोज से होनी लग रही है.
-प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, देहरादून-

Leave a Comment