Udayprabhat
uttrakhand

रुद्रपुर में झाड़ियों से मिला कटा हाथ, हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर के किच्छा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाईपास सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

 सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़ा हादसा सामने आया। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा हो सकता है।

रामवीर नाम के मजदूर पर शक की सुई

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रामवीर नामक एक व्यक्ति, जो एक इंटरलॉक फैक्ट्री में काम करता था, घटना वाले दिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस को शक है कि झाड़ियों में मिला कटा हाथ उसी का हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी।

 जेसीबी से खुदाई, शव की तलाश जारी

मामले को और संदिग्ध बनाते हुए पुलिस को शक है कि हादसे के बाद किसी ने शव को छिपाने की कोशिश की। इसी आधार पर मौके पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई, लेकिन अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।

फॉरेंसिक जांच जारी, हर एंगल से पड़ताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और फुटेज की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment