Udayprabhat
uttrakhand

पहले दिन यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में किये 9800 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उतरकशी: उत्तरकाशी जिले में रविवार से शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में हजारों तीर्थयात्रियों ने पहुंचकर दर्शन किए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन यमुनोत्री धाम में 8200 और गंगोत्री धाम में 1600 श्रद्धालुओं ने दर्शन का लाभ उठाया। इस तरह दोनों धामों में कुल 9800 तीर्थयात्री पहुंचे। इनमें 5503 पुरुष, 4033 महिलाएं और 264 बच्चे शामिल रहे, जो यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।

मुख्य तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं और देव डोलियों की भी विशेष भागीदारी रही। गंगोत्री धाम में 1450 और यमुनोत्री धाम में 1350 स्थानीय श्रद्धालुओं व देव डोलियों ने भी दर्शन किए।

Leave a Comment