Udayprabhat
accidentuttrakhand

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना मोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरगा मोटरमार्ग पर सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखोल से आगे सिरगा रोड पर एक व्यक्ति का पैर फिसल गया, जिससे वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान खेम चंद (41 वर्ष), निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Comment