Udayprabhat
Uncategorizeduttrakhand

उत्तरकाशी में गंभीर घायल गर्भवती महिला को हेली एम्बुलेंस से दून अस्पताल रेफर

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय में भर्ती एक गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला को गुरुवार को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया। चिकित्सकों की सलाह और परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था कर महिला को उच्च चिकित्सा उपचार के लिए भेजा।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार श्विता (29 वर्ष), पत्नी  जगमोहन, निवासी ग्राम मुखवाल, पोस्ट ऑफिस खम्बाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल तथा वर्तमान निवास डुंडा, उत्तरकाशी, गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती थीं। महिला गर्भवती होने के कारण उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी।

इसके बाद परिजनों द्वारा हेली एम्बुलेंस की मांग की गई, जिस पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एयर हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था कर महिला को दून अस्पताल भेजा।

प्रशासन ने बताया कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों और आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा लगातार जीवनरक्षक साबित हो रही है।

Leave a Comment