Udayprabhat
uttrakhand

हरिद्वार में “इंडिया नेशन डिजाइनर रनवे” का आयोजन, फैशन, प्रतिभा और संस्कृति का अद्भुत संगम

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार स्थित Pride Elite Hotel में “इंडिया नेशन डिज़ाइनर रनवे 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें फैशन, कला और भारतीय संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। देशभर से आए डिजाइनर्स, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में “मिस इंडिया, मिस एंड किड्स इंडिया नेशन” प्रतियोगिता के साथ-साथ “इंडियन नेशन सम्मान अवार्ड 2026” का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रैंप वॉक और डिजाइनर्स के यूनिक कलेक्शन ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर हरिहर समाचार की संपादक कमल शर्मा ने कहा कि हरिद्वार जैसे आध्यात्मिक शहर में इस तरह का आयोजन युवाओं को नई प्रेरणा देता है। वहीं आयोजक सीमा और मीनाक्षी ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर देना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

शो डायरेक्टर डिज़ाइनर सूफी सबरी ने इसे केवल फैशन शो नहीं बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मिशन बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की मेहनत और आत्मविश्वास ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीत, रोशनी और ग्लैमर का शानदार माहौल रहा, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजकों को बधाई देते हुए इसे हरिद्वार का यादगार फैशन इवेंट बताया गया।

Leave a Comment