Udayprabhat
uttrakhand

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह 18 जून को अल्मोड़ा में होगा आयोजित

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षान्त समारोह का आयोजन 18 जून को किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि महामहिम कुलाधिपति के निर्देशों एवं स्वीकृति के अनुसार समारोह की सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।

कुलपति ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में अल्मोड़ा की संस्कृति, लोककला, इतिहास, पुरातत्व और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों और आमजन को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियाँ आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं और शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय को शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।

इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि शिक्षा संकाय के समीप स्थित मुख्य ऑडिटोरियम का नाम स्वामी विवेकानन्द के नाम पर रखा जाएगा। इसी कारण अब दीक्षान्त समारोह का आयोजन “स्वामी विवेकानन्द सभागार” में किया जाएगा।

Leave a Comment