Udayprabhat
uttrakhand

सब-स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से करंट फैला, कई घरों के उपकरण जलकर नष्ट, मुआवजे की मांग

चमोली: चमोली जिले के गौचर नगरपालिका क्षेत्र के तलधारी तोक में स्थित विद्युत सब-स्टेशन के कंट्रोल रूम में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके चलते आसपास के इलाकों के घरों में विद्युत करंट फैल गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

करंट फैलने के कारण करीब 20 से 22 घरों में पंखे, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे सहित कई दैनिक उपयोग के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। वहीं, एक गोशाला में बंधी उर्मिला मिश्रा की गाभिन गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर गहरा दुख जताते हुए विद्युत विभाग और पशुपालन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment