Udayprabhat
uttrakhand

स्वच्छ यात्रा, सुरक्षित पर्यावरण के तहत गंगोत्री यात्रा मार्ग पर चला स्वच्छता अभियान

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में स्वजल विभाग उत्तरकाशी,जिला पंचायत उत्तरकाशी, नगर पंचायत गंगोत्री एवं नमामि गंगे उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में झाला से गंगोत्री तक यात्रा मार्गों पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यात्रा मार्गों से लगभग 40-50 बोरे प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।

अभियान के अंतर्गत यात्रा मार्गों, होटल व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया कि वे अपने वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को कूड़ा-कचरा सड़क एवं घाटियों में न फेंकने हेतु प्रेरित करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही अपशिष्ट निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्गो के साथ गंगा एवं उसके तटीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखना तथा यात्रियों एवं स्थानीय जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Comment