Udayprabhat
accidentuttrakhand

कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहा वाहन रॉन्ग साइड में था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। विधायक के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में दुर्घटना की वजह दूसरे वाहन का गलत दिशा से आना बताया जा रहा है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment