Udayprabhat
accidentuttrakhand

धराली के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली के समीप रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग 9:15 बजे हुई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UP16DQ 2207 उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी चार यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान अनुराग सक्सेना (33 वर्ष) पुत्र प्रदीप सक्सेना, वरखा सक्सेना (33 वर्ष) पत्नी अनुराग सक्सेना, अवयुक्त सक्सेना (5 वर्ष) पुत्र अनुराग सक्सेना तथा प्रतिमा सक्सेना (56 वर्ष) पत्नी प्रदीप सक्सेना, निवासी द्वारका, पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई है।

प्रशासन के अनुसार सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

Leave a Comment