Udayprabhat
uttrakhand

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर गौचर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

चमोली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गौचर स्थित शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग के बीएलए-1, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

बैठक में प्रदेश समन्वयक एवं पूर्व विधायक मनोज रावत, मुख्य प्रशिक्षक डॉ. कैलाश पुष्पवान तथा रुद्रप्रयाग के प्रशिक्षक प्रकाश रावत ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों तथा एसआईआर अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर बीएलए-2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 4 जून को पौड़ी में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 200 पूर्व सैनिक और 200 कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Leave a Comment