Udayprabhat
uttrakhand

एवरेस्ट विजेता राहुल का अपने गाँव पहुंचने पर भव्य स्वागत, क्षेत्रवासियों ने बताया गौरव का क्षण

चमोली: विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पोखरी पहुंचे एवरेस्ट विजेता राहुल नेगी का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

राहुल नेगी के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अभिनंदन किया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने राहुल नेगी की ऐतिहासिक उपलब्धि को उत्तराखंड और विशेष रूप से पोखरी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

इस दौरान राहुल नेगी ने मिले सम्मान और स्नेह के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड और अपने क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद, विश्वास और प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राहुल नेगी की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, डॉ. मातबर रावत, राजेश भंडारी प्रधान सेरा मालकोटी, प्रदीप चौहान, मनोज भंडारी, रंजना रावत, सुनीता चमोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment