Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

IND vs AFG: 222 के लक्ष्य के आगे ढेर हुआ अफगानिस्तान, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

अभिषेक शर्मा का दिल्ली में तूफानी शतक, 30 गेंदों में सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, अफगानिस्तान को मिली बड़ी हार

IND vs AFG 3rd T20: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि पूरा मैदान उनकी विस्फोटक पारी का गवाह बन गया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक पूरा करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 317.64 का रहा। अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और इसके बाद भी उनकी रफ्तार कम नहीं हुई। 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर उन्होंने रोहित शर्मा के 35 गेंदों में लगाए गए शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने पिच पर बैठकर ध्यान लगाने की मुद्रा में जश्न मनाया। उनकी इस खास पारी पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 50 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते भारत 220 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई पूरी तरह फेल

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान इब्राहिम जदरान 25 रन के साथ टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की गेंदबाजी में नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल को दो सफलता मिली, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

सबसे तेज T20I शतक (FM टीमें)
  • 30 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
  • 33 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
  • 33 – फिन एलन (न्यूज़ीलैंड) बनाम दक्षिण अफ़्रीका, कोलकाता, 2026
  • 35 – डेविड मिलर (दक्षिण अफ़्रीका) बनाम बांग्लादेश, पॉचेफ़स्ट्रूम, 2017
  • 35 – रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017

T20I में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी
इस 30 गेंद के शतक से अभिषेक अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. एस्तोनिया के साहिल चौहान ने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाकर सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं तुर्किए के लिए खेलते हुए मुहम्मद फहाद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंद में शतक लगाया था.

सबसे तेज T20I शतक
  • 27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
  • 29 – मुहम्मद फहाद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
  • 30 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
  • 33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल, कीर्तिपुर, 2024
  • 33 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
  • 33 – फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 202

Leave a Comment