Udayprabhat
uttrakhand

मसूरी के रेस्टोरेंट में लाठी-डंडों से हमला, CCTV फुटेज वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में युवकों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां मौजूद मनीष व उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता ने घटना में खुद समेत अपने साथियों के घायल होने की बात कही है।

शिकायत के मुताबिक, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें कुछ युवक हाथों में डंडे लेकर अंदर प्रवेश करते और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मामले को लेकर शिकायतकर्ता मनीष ने मसूरी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर शिकायत मिली है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
-सतेंद्र भाटी, एसएसआई-

पुलिस अब वायरल वीडियो और रेस्टोरेंट के CCTV फुटेज की मदद से घटना में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment