स्योहारा में जर्ज़र पुरानी ईमारत गिरने को तैयार
बीच बाजार स्थित इमारत से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
स्योहारा के मोहल्ला मिल्कीयान में गुरुद्वारा के पास मुजाहिद पुत्र नामालूम की दीवार है जो बाजार मे स्थित हैं और लखोरी ईट और मिट्टी की सालो पुरानी बनी हुई है। उक्त दीवार काफ़ी जर्जर हालत मे बस जैसे तैसे टंगी हुई है। विदित हो कि बरसात चल रही है और लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते यह दीवार कभी भी गिर सकती है और कोई बड़ी घटना घट सकती है। आस पास की दुकानों और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को इस दीवार के अचानक गिरने से काफी नुकसान हो सकता है। अपने सर पर खड़ी इस मौत की बिल्डिंग को देख आस पास के दुकानदार भी डरे हुए हैं। जर्ज़र ईमारत के सामने स्थित दुकानदार जाकिर हुसैन ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस जर्जर इमरात के लिए शिकायत पत्र नगर पालिका परिषद को दिया जा चुका हैं परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ही मे स्योहारा थाने मे भी शिकायत पत्र दिया जा गया हैं। शासन प्रशासन द्वारा अगर इस जर्जर इमारत का जल्द से जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो कोई भी बड़ी घटना घट सकती है और जान व माल का नुकसान हो सकता है।
