अनियंत्रित डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल
बिजनौर
आज बुधवार की सवेरे धामपुर नहटौर मार्ग पर डीसीएम चालक द्वारा ओवरटेक करते हुए करते हुए थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें चालक सवार आधा दर्जन लोग एक महिला सहित घायल हो गए। घायलों को धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धामपुर नहटौर मार्ग पर ग्राम ढक्के के पास डीसीएम चालक द्वारा ओवरटेक करते हुए थ्री व्हीलर सहित एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार थ्री व्हीलर चालक राजीव पुत्र मुन्ने निवासी मेघराजपुर व विजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी रुकड़ियों, संतोष पत्नी निहार सिंह निवासी बिशनपुर बेगराजपुर सहित आधा दर्जन लोग घायल होगये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने टेंपो चालक राजीव व विजेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया बाकी घायलों को उपचार के बाद घर के लिए भेज दिया गया।
