Udayprabhat
Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड के सौजन्य से पेयजल सुविधा हेतु बिंदाल पुल चौक चकराता रोड पर पेयजल टंकी स्थापित कर श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड के सौजन्य से पेयजल सुविधा हेतु बिंदाल पुल चौक चकराता रोड पर पेयजल टंकी स्थापित कर श्रीगणेश किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा बताया कि ब्राह्मण महासभा द्वारा देहरादून के मुख्य स्थानों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पेयजल टैंक स्थापित किये जायेंगे इसी के तहत आज बिन्दाल चौक पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
लालचन्द शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा सदैव ही मानव जाति के कल्याणार्थ अनेक कार्य किये जाते रहे हैं तथा उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा जीवन के लिए आवश्यक तत्व जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेगे ऐसी मेंरी अपेक्षा है।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पंडित लालचंद शर्मा, राजीव जैन, शशि कुमार शर्मा, कैलाश डोभाल, अवनीश कांत शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड नीरज कौशिक, कोमल बोरा, राजू प्रजापति, संजय कनौजिया, पुनीत कुमार, बबलू चौधरी, कल्याण चक्रवर्ती, महेश कोठारी, पीयूष गोद, अवनीश कांत शर्मा, शशि शर्मा, मनोज चौधरी, सरबजीत सिंह सरबजीत सिंह लकी प्रधान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Comment