Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandसुर्खियां

कांग्रेस को लगा झटका, कटोला ग्राम प्रधान अपने समर्थको संग हुए भाजपा में शामिल, विधायक शिव अरोरा नें दिलाई भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है अन्य दलों के लोग, इसी क्रम में रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कटोला गांव में विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में मुकेश राणा सहित उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक शिव अरोरा नें भाजपा का पटका पहनकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक अरोरा नें कहा कि निश्चित रूप से पीएम मोदी के करिशमाई नेतृत्व व प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य हित में लिये गये कल्याणकारी निर्णयों से प्रभावित होकर दिनों दिन भाजपा परिवार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उसी का परिणाम है कि ग्राम प्रधान मुकेश राणा और बड़ी में उनके समर्थकों नें भाजपा का दामन थामा।

Leave a Comment