नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बिजनौर में चार्ज संभालने के बाद आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर जिले के पत्रकारों से वार्ता की । उन्होंने सभी से परिचय लेते हुए अपने बारे में भी सभी जानकारी साझा की । उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपराधिक प्रवत्ति के लोगो को या तो अपराध अथवा जिला छोड़ जाने की बात कही । उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में किसी भी अपराधी और माफिया को नही बख्शा जाएगा। उन्होंने आम जनमानस को सुलभ और सरल न्याय दिलाने की बात कहते हुए थानो पर पूर्ण रूप से फोकस की बात कही । उन्होंने कहा कि आम जन के लिए मुख्यालय बहुत दूर हो जाता है और वह बहुत यहां तक पहुंचने में बहुत दिक्कतों का सामना करता है । उनके कार्यकाल में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि आमजन को थानो से ही आसानी से न्याय मिल सके । उन्होंने मीडिया के लोगो को भी थाने पर पूरा सम्मान दिलाने की बात कही है ।
