Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

घर के बाहर से 7 साल के मासूम बच्चे को उठा ले गया गुलदार !जंगल में मिला शव

हल्द्वानी में बुधवार देर रात गुलदार ने एक 7 साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया घटना निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी के पास रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चों को उठा ले गया बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकाला था इस दौरान हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला गुरुवार तड़के सुबह बच्चे का शव जंगल के पास मिला है.
मौके पर पहुंचे एसडीम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया की रेलवे पटरी के पास झुग्गी में रहने वाले शिवा पुत्र प्रीतम के 7 साल को गुलदार ने निवाला बनाया है परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और आसपास गस्त की जाएगी वन विभाग और पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Comment