Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कुंजापुरी के पास गहरी खाई में गिरी बस, 5 की दर्दनाक मौत

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले में सोमवार को हुए भयंकर सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल श्रद्धालु गुजरात और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गुजरात और दिल्ली से आए श्रद्धालु ऋषिकेश के मुनीकीरेती क्षेत्र के एक आश्रम में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह ये लोग दो अलग-अलग बसों में सवार होकर टिहरी जिले के प्रसिद्ध कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। कुंजापुरी मंदिर समुद्र तल से लगभग 1,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऋषिकेश से लगभग 23 किलोमीटर दूर है। यह मार्ग पहाड़ी और कई जगहों पर संकरा भी है।

Uttarakhand | On Tehri bus accident, CMO Tehri, Shyam Vijay, says, ” there were a total of 18 people on board the bus. five people have died, while 13 others have been injured. three of the injured passengers have been referred to aiims rishikesh, and 10 have been sent to narendra…<=”” p>— ani (@ani) November 24, 2025

 

दोपहर बाद जब श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ। बस संख्या UK14PA1769 में उस समय 18 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बाकी यात्री बस में बैठने ही वाले थे कि चालक ने गाड़ी स्टार्ट की। इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और देखते ही देखते गहरी खाई में लुढ़क गई।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। ब्रेकिंग सिस्टम में अचानक खराबी आने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते बस खाई में जा गिरी। हालांकि पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है।

तेजी से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर 5 टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।

तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी, और थाना प्रभारी संजय मिश्रा भी मौके पर पहुँचे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत कार्य में समय लगा, लेकिन SDRF और पुलिस ने खाई में उतरकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसपी टिहरी JR जोशी ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 4 महिलाएँ और 1 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि बाकी 10 घायलों का इलाज सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर में किया जा रहा है।

CMO टिहरी श्याम विजय ने बताया कि बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री बस से दूर छिटक गए थे, जिन्हें खोजने के लिए SDRF की टीमें विशेष खोज अभियान में लगी रहीं।

 

सीएम धामी ने जताया दुःख:
टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है.य ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूं. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड-

 

Leave a Comment