Udayprabhat
Breaking Newsदेश

पुणे के बाद नासिक पहुंचे राहुल गांधी, ‘सृजन शिविर’ के समापन में होंगे शामिल

नासिक (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नासिक पहुंचे। यहां वह कांग्रेस के ‘सृजन शिविर’ के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। ओझर एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

नासिक पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन से जुड़े विषयों के अलावा महाराष्ट्र से संबंधित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक, बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया और नासिक में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर हमला

बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने के आरोपों को खारिज करते हुए सवाल किया कि ऐसा दावा आखिर किस आधार पर किया जा रहा है।

चव्हाण ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या महिलाओं को RSS में समान रूप से शीर्ष जिम्मेदारियां संभालने का अवसर मिलता है और क्या कोई महिला संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकती है।

 

Leave a Comment