Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandसुर्खियां

BIG BREAKING: उत्तराखंड में यूसीसी के बाद बीजेपी ने छेड़ा नया अभियान, हर गांव तक पहुंचने का प्लान

Gaon chalo abhiyaan: लोकसभा की तैयारी के लिए सभी पर्टियों ने कमर कस ली है. आगामी चुनाव को लेकर प्रत्येक पार्टी के सभी बड़े नेता ,कार्यकर्ता आम जन से कनेक्टिविटी बढ़ाने लगे हैं. दरअसल भाजपा गांव चलो अभियान की शुरुवात की है. यह अभियान 9 से11 फरवरी तक चलेगा. अभियान के तहत भाजपा नेता गांव में रात्रि विश्राम करेगें. भाजपा गांव चलो अभियान के तहत प्रत्येक गांव में जाकर केन्द्र सरकार के काम की जानकारी देगी. इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों और पार्टी के सभी बड़े नेता की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंत्री और सांसद, विधायक सभी बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे. इसको लेकर कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है.

वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे तक प्रवास करेंगे. इस अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और जनता के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जानकारी के साथ लाभार्थियों से अनुभव साझा करेंगे. बाकी लोगों को लाभार्थी बनाने में मदद करेंगे. साथ ही जनता के साथ आने वाली समस्या के समाधान पर चर्चा करेंगे.

Leave a Comment