Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandसुर्खियां

BIG BREAKING: मातृशक्ति का सम्मान, भाजपा की पहचान- पुष्कर सिंह धामी

देवभूमि उत्तराखंड के युवा कर्मठ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं अद्वितीय हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध जनपद अल्मोड़ा में आयोजित मातृ-शक्ति आजीविका महोत्सव एवं “दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास के लिए ₹202 करोड़ से अधिक लागत की 104 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य कर रही 15 उद्यमियों को पुरस्कृत किया। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने हेतु 13 हजार से अधिक महिलाओं को उद्यम के लिए ऋण के रूप में ₹111 करोड़ के चेक भी वितरित किए। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के माध्यम से मातृशक्ति लाभान्वित हो रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में माननीय लोकसभा सांसद श्री अजय टम्टा जी, जिलाध्यक्ष श्री रमेश बहुगुणा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा जी, विधायक सल्ट श्री महेश जीना जी, विधायक कपकोट श्री सुरेश गढिया जी सहित भाजपा के पदाधिकारी गण समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता व अपनी सम्मानित मातृशक्ति के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave a Comment