Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandसुर्खियां

Big breaking :-बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कई डीबीआर की हार्ड डिस्क कब्जे में ली है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान पुलिस को हुआ है। इस बीच शहर में दूसरे शहरों से पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की आमद बनी हुई है।

Leave a Comment