देहरादून: आज दिनांक 9 फरवरी, 2024 को लैंसडाउन चौक के पास बाॅबी पंवार, अध्यक्ष बेरोजगार संघ की अगुवाई में युवाओं ने एक बार फिर से धामी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया, युवाओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं से वायदा किया था कि वह भर्ती परीक्षाओं के लिए सीबीआई उत्तराखंड में लेकर आएंगे और पुरानी परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच करवाएंगे, लेकिन एक वर्ष से ज्यादा का समय बीतने पर भी अभी तक किसी भी तरह की कोई भी जांच धामी सरकार ने परीक्षाओं को लेकर नहीं कराई है, युवाओं ने लैंसडाउन चौक देहरादून में धामी सरकार का पुतला दहन किया



