Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandधर्मराज्यसुर्खियां

Big breaking :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन हेतु जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए रवाना।

मंत्री गणेश जोशी नहीं जा रहें अयोध्या

पारिवारिक कारणों के चलते नहीं जा पा रहें अयोध्या

मंत्री सौरभ बहुगुणा भी नहीं जाएंगे अयोध्या

मंत्री सौरभ बहुगुणा सिंगापुर है


उनकी माता का वहां कैंसर का इलाज चल रहा है

अब सीएम सहित 5 मंत्री ही जा रहें अयोध्या

सांसद नरेश बंसल भी है कैबिनेट के साथ

*कैबिनेट के सहयोगियों के साथ श्री अयोध्या धाम रवाना हुए मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज प्रातः काल श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।

Leave a Comment