एक तरफ जंहा सरकारृ जीरो टॉलरेंस(Zero Tolerance) नीति के कसीदे पढ़ रही है, वहीं राज्य के उधम सिंह नगर से खुलेआम रिश्वत लेते अधिकारी का विडीयो वायरल हो रहा है. जसपुर सेल्स टेक्स ने चेकिंग के दौरान ग्लास की गाड़ी को रोककर कार्रवाई ना करने के नाम पर 50000 की मांग की और वाहन पर कार्रवाई न करने पर 50000 रुपयों की मांग करने के बाद 18000 रुपयों में मामले को रफू चक्कर कर दिया. पीड़ित ने पैसे देते हुए इस पूरे मामले की वीडियो अपने फोन में कैद कर ली.
वीडियो देखें – https://fb.watch/3c7k2X9z0p/
पूरा मामला कुछ यूं है कि जिला उधम सिंह नगर के जसपुर में सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी का एक भ्रस्टाचार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अधिकारी रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है. वहीं पीड़ित नदीम अहमद ने इस बात की शिकायत उप जिलाधिकारी जसपुर से की है और उचित कार्यवाही की मांग की है.
वीडियो देखें – https://fb.watch/3c6M9Ylj9l/
पीड़ित नदीम अहमद का कहना है कि उसका ग्लास का सामान मुरादाबाद से जसपुर आ रहा था जिसे एम पी सिंह नर्सिंग होम पर सेल्स टैक्स विभाग ने चेकिंग के लिए रोक लिया. वहीं विभाग के अधिकारी द्वारा माल को 2 नंबर का बताते हुए उसे डराया ओर धमकाया गया जिसके बदले में 50 हज़ार रुपए की मांगे. नदीम के पास इतने पैसे नहीं थे जिसके बाद गाड़ी छोड़ने के बदले 18 हजार रुपए की रिश्वत पर बात तय हुई. उसकी कोई भी रसीद नही दी गई. नदीम ने अधिकारी की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है और कार्यवाही की मांग की है.
वीडियो देखें – https://fb.watch/3c6UDx1XaY/
वहीं इस पूरे मामले पर उप जिलाधिकारी जसपुर सुंदर सिंह का कहना है कि जसपुर निवासी ने सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया है. जिसमें सीडी संलग्न है इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी वहीं विभाग के उच्च अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी.
http://udayprabhat.co.in/cm-trivendra-singh-rawat-could-not-save-pregnant-women-even-after-allotting-worth-thousand-crores-of-budge/
http://udayprabhat.co.in/bjp-mlas-father-duped-of-two-and-half-crore-rupees-fir-lodged/
