- आत्मशांति प्रार्थना के दौरान बीच मे उठकर चली गई चेयरपर्सन , सभासदों ने स्थगित की मीटिंग ।।
परीक्षित गुप्ता
बिजनौर| नगर पालिका परिषद बिजनौर ( Nagar Palika Parishad Bijnaur) की बोर्ड बैठक पूरी तरीके से सभासदों (Ward Members) द्वारा स्थगित कर दी गई और विरोध में सभासदों (Ward Member) ने अपना बहुमत दिया. उधर जिलाधिकारी (DM) को भी सभासदो ने स्थिति से अवगत कराते हुए चेयरपर्सन (Chairperson) पर बोर्ड बैठक का अपमान करने का आरोप लगाया.
दरअसल, सोमवार को चेयरपर्सन के दिशानिर्देशन में बोर्ड की मीटिंग रखी गई थी. मीटिंग शुरू करने से पहले कुछ सभासदों द्वारा उत्तराखंड (Uttarakhand) में आई आपदा (Disaster) में मृतकों की शांति के लिए दो मिनट का मौन (Silence) रखने की बात कही गई. उधर मृतको की आत्म शांति के लिए सभी ने मौन रखना शुरू ही किया था कि नगर पालिका अध्यक्षा बिना कुछ सोचे समझे बीच मे ही उठकर चली गई.
सभासदों ने बताया कि अध्यक्षा महोदया का बिना कुछ सोचे समझे यूँ उठकर चले जाने से बड़ा अपमान बोर्ड मीटिंग का कुछ और नही हो सकता.
उधर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जोरो से वायरल है, जिसमे भाजपा के एक सभासद पर सपा के चेयरमैन पति का बजट पास कराने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगाया जा रहा है. चेयरमैन पति शमशाद अंसारी ने बताया कि यह केवल एक षड्यंत्र हैं क्योंकि बजट 14 चयनित मेम्बरों के समर्थन देने के बाद पास हुआ है जबकि 9 मेम्बर बजट के विरोध में रहे.
उत्तराखंड त्रासदी से आहत सतपाल महाराज टिहरी लेक महोत्सव में नहीं होंगे शामिल | UdayPrabhat
