देहरादून| साल 2021 के पहले बजट सत्र में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने अभिभाषण देकर बजट (Budget) का खाका पेश किया. साथ ही मुख्यमंत्री (Chief Minister) की तीन घोषणाओं ने सबका ध्यान खींचा.
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गैरसैंण में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं _
-गैरसैंण को बनाया राज्य का तीसरा मंडल (कमिश्नरी)। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को किया शामिल.
– भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में होगी टाउन प्लानर की की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू.
– नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने की 1–1 करोड़ धन राशि की घोषणा.
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोज़गार न मिला तो होगा आंदोलन – यूकेडी
अपने अभिभाषण के दौरान सीएम रावत ने तमाम क्षेत्रों में बीजेपी सरकार के पिछले चार सालों के विकास कार्यों की समीक्षा सदन में रखी. कोरोना काल में शासन प्रशासन की तत्परता की तारीफ की और साथ चमोली में ऋिषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में आई त्रासदी में तेज राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बचाव में लगी SDRF, NDRF समेत तमाम संस्थाओं का धन्यवाद किया.
http://udayprabhat.co.in/after-sit-investigation-many-ex-officers-of-horticulture-department-named-in-fir-in-land-misuse/
