Udayprabhat
Breaking Newsएंटरटेनमेंटखेल

टी20 क्रिकेट में भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने ठोका है तिहरा शतक, जड़े 39 छक्के और 14 चौके, टूट गए थे गेंदबाज

क्रिकेट अनिश्चितताओं और रोमांच का खेल है. क्रिकेट में कभी भी और किसी भी पल कुछ भी ऐसा हो सकता है, जो होश उड़ाकर रख देगा. टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए तिहरे शतक के बारे में सोचना भी मुश्किल है और ज्यादातर लोगों को ये बात मजाक भी लगे, लेकिन इस 20-20 ओवर के फॉर्मेट में ये असंभव सा दिखने वाला रिकॉर्ड भी बन चुका है. भारत के एक बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार भीषण तबाही मचाई और टी20 क्रिकेट में तिहरा शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
भारत के बल्लेबाज मोहित अहलावत ने दिल्ली में 7 फरवरी 2017 को टी20 क्रिकेट में तिहरा शतक ठोक दिया था. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहित अहलावत ने 39 छक्के और 14 चौके ठोकते हुए ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. दरअसल, 7 फरवरी 2017 को मावी इलेवन और फ्रेंड्स इलेवन के बीच दिल्ली में एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खेला गया था. दिल्ली के बल्लेबाज मोहित अहलावत ने इस मैच में मावी इलेवन की तरफ से खेलते हुए फ्रेंड्स इलेवन के खिलाफ 72 गेंदों में 300 रन ठोक दिए. मोहित अहलावत दिल्ली के लिए रणजी मैच भी खेल चुके हैं. उन्हें ऋषभ पंत से पहले दिल्ली के लिये रणजी खेलने का मौका मिला था.

Leave a Comment