Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

दून अस्पताल की इमरजेंसी परिसर में दो गुटों में भिड़ंत, डॉक्टरों ने सुरक्षा के विरोध में रोकीं सेवाएं

देहरादून: दून अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी में पहुंचे युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। पहले पलटन बाजार क्षेत्र में हुए विवाद में घायल युवकों को इलाज के लिए दून अस्पताल लाया गया था, लेकिन कुछ ही देर में दूसरा गुट भी अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद इमरजेंसी परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

हंगामा बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों के साथ भी युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ समय के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एंबुलेंसों को भी बाहर ही रोका गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, वहीं डॉक्टरों को समझाकर इमरजेंसी सेवाएं पुनः शुरू कराने के प्रयास किए गए। घटना ने एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment