Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

भारत ने रचा इतिहास, हांगकांग को हराकर जीता अपना पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप खिताब

भारतीय स्क्वॉश टीम ने स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। चेन्नई में खेले गए फाइनल में हॉन्ग कॉन्ग को हराकर भारत ने पहली बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

17 वर्षीय अनाहत सिंह की निर्णायक जीत ने इस ऐतिहासिक पल को और खास बना दिया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए भारत ने दिखा दिया कि अब स्क्वॉश में भी भारत नई ताकत है।

जोशना चिनप्पा की शानदार शुरुआत
अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने पहले मैच में शानदार और शांत प्रदर्शन के साथ भारत के अभियान की शुरुआत की. वर्ल्ड नंबर 79, जोशना ने का यी ली को हराया, जो उनसे 42 स्थान ऊपर थीं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 23 मिनट में 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से हराया.

अभय और अनाहत ने भारत को वर्ल्ड कप खिताब दिलाया

जोशना के पहले मैच में जीत के बाद, अभय सिंह और अनाहत सिंह ने इस लय को आगे बढ़ाया और अपने मैच जीते. अभय ने मौजूदा एशियाई चैंपियन एलेक्स लाउ को सीधे गेम में हराकर शानदार प्रदर्शन किया और अब भारत 2-0 से आगे था.

इसके बाद अगले मैच में अनाहत सिंह ने एशियाई चैंपियन टोमाटो हो को सिर्फ 16 मिनट में हरा दिया और भारत ने टाई में 3-0 से जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया.

स्क्वैश वर्ल्ड कप फाइनल: परिणाम

फाइनल: भारत ने हांगकांग को 3-0 से हराया

  • जोशना चिनप्पा ने का यी ली को 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से हराया
  • अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को 7-1, 7-4, 7-4 से हराया
  • अनाहत सिंह ने टोमाटो हो को 7-2, 7-2, 7-5 से हराया

Leave a Comment