Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव में, बीजेपी से चर्चा जारी!

जबलपुर: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद लोक गायिका मैथिली ठाकुर चर्चा में आ गई हैं। भजन और लोकगीत की प्रसिद्ध गायिका मैथिली ने राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताई है और कहा कि वह संगीत के साथ अब जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय होना चाहती हैं।

मैथिली ठाकुर इस समय बिहार के बीजेपी नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। नर्मदा महोत्सव में मीडिया से बातचीत में मैथिली ने कहा, “मैंने कभी राजनीति की सोची नहीं थी, लेकिन अब यदि अवसर मिल रहा है तो पीछे नहीं हटूंगी। लोकगीत के जरिए मैं जनता की सेवा कर रही थी, और अब सीधे राजनीति के माध्यम से भी सेवा करने का मौका मिलेगा।”

मैथिली के परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उनके पिता रमेश ठाकुर दिल्ली में संगीत शिक्षक हैं और मैथिली को घर से ही संगीत की बुनियादी शिक्षा दी। भाई ऋषभ ठाकुर ने बताया कि परिवार ने हमेशा संगीत के माध्यम से सेवा का मार्ग अपनाया है। मैथिली अब तक 22 भाषाओं में गा चुकी हैं और सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्ध हुई हैं।

मैथिली का कहना है कि राजनीति उनके लिए नई चुनौती है, लेकिन वह जनता की सेवा के लिए तैयार हैं। उनके पिता ने भी कहा कि परिवार का राजनीतिक इतिहास नहीं है, और मैथिली संघर्ष से नहीं डरती।

यदि बीजेपी उनके पक्ष में आगे आए तो बिहार विधानसभा चुनाव में यह लोक गायिका राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

Leave a Comment