Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना सरकार में मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

तेलंगाना: कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

अजहरुद्दीन के मंत्री पद संभालने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 15 से बढ़कर 16 हो गई है। फिलहाल दो पद अब भी खाली हैं। नियमों के अनुसार, तेलंगाना में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं।

अजहरुद्दीन की नियुक्ति को कांग्रेस के लिए रणनीतिक कदम माना जा रहा है, खासकर जुबली हिल्स उपचुनाव के मद्देनजर, जहां लगभग एक लाख मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

गौरतलब है कि बीआरएस विधायक मंगंती गोपीनाथ के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। हाल ही में, अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद (MLC) का सदस्य नामित किया गया था।
उन्होंने 2023 में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Comment